फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vehicles of politicians standing on the road, people stuck in jam

सड़क पर खड़े रहे नेताओं के वाहन, जाम में फंसे लोग

Tue, 22 Mar 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vehicles of politicians standing on the road, people stuck in jam
सिविल लाइंस रोड पर लगा जाम। - फोटो : DEORIA
सड़क पर खड़े रहे नेताओं के वाहन, जाम में फंसे लोग
विज्ञापन

देवरिया। विधान परिषद सदस्य के नामांकन के आखिर दिन मंगलवार को शहरवासियों के लिए मुसीबत भरा दिन रहा। लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान रहे। नेता अपनी-अपनी लग्जरी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर कचहरी में पहुंच गए। इस वजह से सिविल लाइंस रोड पर एसपी कार्यालय से लेकर सुभाष चौक तक जाम लग गया। जाम की स्थिति यह थी कि पैदल भी चलना मुश्किल हो गया। स्कूली बच्चे जाम में फंस कर भूख-प्यास से परेशान रहे। पुलिस सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने और चालान करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।
देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय के एमएलसी चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन होने की वजह से भाजपा सहित कई प्रत्याशी और उनके समर्थक कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में वाहनों की कतार सिविल लाइंस रोड पर लग गई थी। हालत यह रही कि वाहन फुटपाथ पर न खड़ा कर सड़क पर ही रोक लिया गया। इस कारण सुबह साढ़े दस बजे से ही शहर के सिविल लाइंस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम के कारण दोपहर बाद तक मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों को जाने के लिए एंबुलेंस जाम में फंसी थीं। इससे कई मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने के कारण ट्रैफिक का इंतजाम चरमरा गया। दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। शहर के कचहरी चौराहा और बस स्टेशन के पास, रुद्रपुर मोड़ और गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज, मालवीय रोड पर लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। जाम इस कदर लगा कि गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज से रुद्रपुर मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यातायात श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि शहर में जाम न लगे, उसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। वाहनों को सड़क के बजाय दूसरी जगह खड़ा करना चाहिए। सड़क पर वाहन खड़ा करने के कारण जाम लग जाता है। बस स्टेशन के पास निजी बसों में सवारी भरने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed