{"_id":"660c5d1e3a0ba7f0570b2fe4","slug":"vehicle-rate-increased-40-percent-in-election-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-122589-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले वाहनों को मिलेगा बढ़ा हुआ किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले वाहनों को मिलेगा बढ़ा हुआ किराया
Wed, 03 Apr 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीट वार एवं भार वार निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई नई किराया सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जनपद में अंतिम चरण में होगा। परिवहन विभाग इसके लिए वाहनों का इंतजाम करने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत वाहन स्वामियों को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है।
इस बार चुनाव आयोग ने किराया में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है। जबकि पिछले आम चुनाव में यह वृद्धि मात्र 10 प्रतिशत तक हुई थी। उधर, वाहन स्वामी तभी से ही इसे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
लोकसभा चुनाव के लिए जिले में मतदान एक जून को होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए आने वाले अर्धसैनिक जवान जिले में पड़ने वाले देवरिया सदर, सलेमपुर व बासगांव तीनों संसदीय क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। जिले के विभिन्न हिस्सों में जवान भ्रमण कर भी रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से इन्हें रोडवेज की ओर से बसें दी गई हैं। इसके अलावा निर्वाचन को सफल बनाने के लिए विभिन्न तरह के मजिस्ट्रेटों के चलने, पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में छोटे व बड़े वाहनों की आवश्यकता होगी। जिले में आम चुनाव में लगभग 1300 वाहनों की आवश्यकता बताई गई है।
विज्ञापन
वाहनों के चिह्नित करने का कार्य परिवहन विभाग की ओर से पूरा कर लिया गया है। इसी माह वाहन स्वामियों को अधिग्रहण का नोटिस पुलिस विभाग के माध्यम से देने का कार्य शुरू होगा।
चुनाव के लिए बेमन से वाहन देते हैं वाहन स्वामी
हर चुनाव में वाहन स्वामी अपनी गाड़ी देने में कतराते हैं। उनकी हर समय शिकायत होती है कि एक दिन का किराया जो निर्धारित किया जाता है, वह काफी कम होता है। हालांकि, इस बार 40 प्रतिशत किराया आयोग की ओर से बढ़ाया गया है। इसके अलावा इन वाहनों को अलग से ईंधन भी दिया जाएगा। ऐसे में विभाग को उम्मीद है कि इस बार वाहन देने में कोई हिचकिचाएगा नहीं।
इन वाहनों के लिए यह किराया हुआ निर्धारित
पांच से 24 सीटर बसों के लिए प्रतिदिन के हिसाब से 1697 रुपये
25 से 34 सीटर बसों के लिए 1912 रुपये
35 से 40 सीट वाली बस के लिए 2139 रुपये
46 सीट वाली बस के लिए 2510 रुपये
75 क्विंटल तक भार वाले के वाहनों के लिए 1572 रुपये
75 से 120 क्विंटल वाले वाहनों के लिए 1677 रुपये
120 से 162 क्विंटल मालवाहक के लिए 1944 रुपये प्रतिदिन का किराया मिलेगा
जीप, कार, टैक्सी के साथ मैक्सी कैब के लिए प्रतिदिन 1264 रुपये
कोट
लोकसभा चुनाव के लिए जिन वाहनों की ड्यूटी लगनी है, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। शीघ्र ही पुलिस विभाग के माध्यम से इन्हें अधिग्रहण का नोटिस जारी किया जाएगा। इस बार वाहनों के किराए में आयोग की ओर से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। ऐसे में वाहन स्वामियों के लिए यह खुशी की बात है।
-आशुतोष कुमार शुक्ल, एआरटीओ