{"_id":"680d2930909684b362041664","slug":"vehicle-overturned-in-a-roadside-ditch-due-to-tyre-burst-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-152359-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टायर फटने से सड़क किनारे गड्ढे में पलटा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टायर फटने से सड़क किनारे गड्ढे में पलटा वाहन
Sun, 27 Apr 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
नगर के पूर्वी बाईपास पर टायर फटने से गड्ढे में गिरी गाड़ी, घायलों को बाहर निकालते लोग
एक ही परिवार के चार लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
मासूम का उपचार कराकर घर लौटे रहे थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। नगर के पूर्वी बाईपास पर शनिवार की दोपहर ढाबा के पास चार पहिया वाहन का टायर फटने से वह गड्ढे में जा गिरा। गाड़ी में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख सीएचसी के चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। सभी घायल क्षेत्र के टड़वा गांव के रहने वाले हैं। वह दो साल के मासूम का उपचार कराकर गोरखपुर से गांव लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, टड़वा गांव के 28 वर्षीय शिवम पासवान का बेटा सूर्य की तबीयत खराब थी। शनिवार की सुबह वह अपने दो साल के बेटे सूर्य को लेकर चार पहिया वाहन से पत्नी रानी देवी (25), अभिषेक (27) और मीरा देवी (45) पत्नी रामजी निवासी बसडीला के साथ गोरखपुर के कूड़ाघाट स्थित एक चिकित्सक को दिखाने गए थे।
दोपहर बाद वह घर लौट रहे थे। नगर के पूर्वी बाईपास पर चार पहिया वाहन का टायर फट गया। गाड़ी पलट कर सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे गिर गई। घायलों को बचाने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोग एंबुलेंस से घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। चारों को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अभिषेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो साल का मासूम सूर्य को चोट नहीं आई है।