फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vegetable vendors demonstrated in Kotwali

Deoria News: बकाये रुपये मांगने पर विवाद, सब्जी विक्रेताओं ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendors demonstrated in Kotwali
सलेमपुर कोतवाली में प्रदर्शन करते सब्जी विक्रेता
- कोतवाली में होलसेल सब्जी विक्रेता के बेटे को बैठाने से आक्रोशित थे सब्जी विक्रेता
विज्ञापन

फोटो समाचार 25 डीईओ 150

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सब्जी के बकाये रुपये को लेकर मंडी में शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर छेड़खानी का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। जब इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के सब्जी विक्रेताओं को हुई तो कोतवाली में पहुंचकर हंगामा कर प्रदर्शन कर समाधान दिवस में फरियाद सुन रहे तहसीलदार को पत्रक दिया।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 इचौना पश्चिमी निवासी मुसाफिर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नगर के सब्जी मंडी में होलसेल सब्जी विक्रेता हैं। आरोप है कि मंडी में सब्जी बेचने वाली एक महिला ने कई दुकानदारों से अलग-अलग समय पर बेचने के लिए सब्जी ले लिया और उसके रुपये नहीं दिए। जब दुकानदार रुपये की मांग करते हैं तो वह विवाद करने पर उतारू हो जाती है। शनिवार को मुसाफिर का बेटा हैदर ने जब बकाये की मांग की तो महिला ने विवाद कर ली और कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर छेड़खानी का आरोप लगाया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने होलसेल विक्रेता के बेटे को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। जब इसकी जानकारी सब्जी विक्रेताओं को हुई तो मंडी अध्यक्ष विजय गुप्ता के देखरेख में विंध्याचल गुप्ता, मोहन गुप्ता, राजेश, जयप्रकाश, चंदन रैनी, ज्योतिष समेत दो दर्जन से अधिक सब्जी विक्रेता कोतवाली पहुंचे। जहां युवक को बाहर निकाने की बात करते हुए प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख समाधान दिवस में फरियाद सुन रहे तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान ने सब्जी विक्रेताओं से पत्रक लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि सब्जी मंडी में विवाद हुआ था। इस मामले में पूछताछ करने के लिए एक युवक को कोतवाली बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed