फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vegetable market on the road tracks, pedestrians suffering due to traffic jam

Deoria News: सड़क की पटरियों पर सब्जी मंडी, जाम से राहगीर बेहाल

Tue, 28 Apr 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market on the road tracks, pedestrians suffering due to traffic jam
सलेमपुर। गांधी चौक से मालगोदम होते हुए रेलवे स्टेशन रोड को जाने वाली सड़क की पटरियों पर एक बार फिर से सब्जी की दुकानें सजने लगी है। सोमवार की सुबह हालात यह रहा कि सब्जी की दुकानें लगने के साथ सड़क किनारे मनमानी तरीके से चालकों ने ई- रिक्शा और पिकअप गाड़ी खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

जिसके चलते जाम की समस्या एक बार फिर विकराल हो गई। रुक रुक कर पूरे दिनभर जाम लगा रहता है। कई बार तो वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और यातायात रेंगने को मजबूर हो जाता है। सोमवार की सुबह जाम की भयावह स्थिति तब देखने को मिली, जब एक मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। इस दौरान मरीज और उसके परिजनों की सांसें अटकी रहीं। इससे पहले भी जाम के कारण एक युवक को अपनी बीमार बहन को गोद में उठाकर अस्पताल तक ले जाना पड़ा था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी।
विज्ञापन

जिसके बाद एसडीएम दिशा श्रीवास्तव और सीओ मनोज कुमार मौके पर पहुंच कर दुकानदारों को चेतावनी दी थी। कुछ दिनों तक अफसरों के सख्त तेवर के चलते दुकानदारों और वाहन चालकों ने सतर्कता बरती थी। लेकिन अब अफसरों के सभी निर्देश को ताक पर रखकर दुकानदारों ने एक बार पुनः सड़क की पटरियों पर दुकानें लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय इंद्रजीत गुप्ता, रमेश, राजकुमार विश्वकर्मा, गुड्डू वरनवाल, अशोक गुप्ता, मोनू रौनियार और अभिषेक गुप्ता का कहना है कि प्रशासन द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन यह कार्रवाई केवल कुछ दिनों तक ही असर दिखा पाती है।
इसके बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें लग जाती हैं और हालात जस के तस हो जाते हैं।
प्रशासन से मांग की है कि नियमित निगरानी, सख्त कार्रवाई और स्थायी यातायात व्यवस्था लागू की जाए, ताकि इस समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed