फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   varanasi won 5 gold medal

Deoria News: पांच स्वर्ण, तीन कांस्य के साथ साई वाराणसी अव्वल

Wed, 13 Mar 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
varanasi won 5 gold medal
...फोटो समाचार
विज्ञापन

गोरखुपर को दूसरा स्थान, आमंत्रण बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ओपेन बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। खिताबी दौर में साई वाराणसी की टीम ने पांच स्वर्ण एवं तीन कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान और एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ गोरखपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही।

खेल निदेशालय एवं उ.प्र. कुश्ती संघ की ओर से आयोजित ओपेन प्रदेश स्तरीय आमंत्रण महिला कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार को भी रोमांचक कुश्ती मुकाबलों का दौर जारी रहा। 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में माला वाराणसी साई पहले, वैष्णवी गोरखपुर दूसरे व नंदिनी व प्रियांशी वाराणसी तीसरे स्थान पर रहीं। 53 किलोग्राम भार वर्ग में आंचल वाराणसी साई पहले, आंचल अयोध्या दूसरे व रागनी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व मोनिका कानपुर तीसरे स्थान पर आईं। 55 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु गोरखपुर पहले, कामिनी स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर दूसरे, रागनी वाराणसी साई व वंदना चौहान चंदौली तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

57 किलो वर्ग में प्रीती कुमारी वाराणसी साई पहले, अंशिका चंदौली दूसरे व रचना मौर्या कानपुर व आरुषी राव गोरखपुर तीसरे स्थान पर रहीं। 59 किलो वर्ग में एशानी राव वाराणसी साई पहले, सुमन अयोध्या छात्रावास दूसरे, आकांक्षा जोशी कानपुर व एशानी सिंह राव कानपुर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

62 किलो वर्ग में अनामिका स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, गुडि़या देवरिया दूसरे, अंजली मुरादाबाद तीसरे स्थान पर रहीं। 65 किलो वर्ग में वसुंधरा वाराणसी साई, नेही गुप्ता अयोध्या, आंचल गुप्ता चंदौली पहले तीन स्थानों पर आईं।
68 किलो वर्ग में पलक वाराणसी पहले, अनीता कानपुर दूसरे, मुस्कान सहारनपुर व संजना कुमारी चंदौली तीसरे स्थान पर रहीं। 68 किलोेग्राम से अधिक भार वर्ग में कल्पना राव कानपुर पहले, लक्ष्मी गोरखपुर दूसरे, जान्हवी वाराणसी साई व सोना यादव अयोध्या छात्रावास तीसरे स्थान पर रहीं।



खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, सीआरओ जेआर चौधरी और ईओ अंकिता शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व अन्य पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, पूर्व क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव यादव, डीके पांडेय, अवधेश यादव, दिवाकर मणि त्रिपाठी, गिरीश सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed