फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vande Bharat Express service center will be built in Bhatni

Deoria News: भटनी में बनेगा वंदे भारत एक्सप्रेस का सर्विस सेंटर

Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express service center will be built in Bhatni
भटनी रेलवे स्टेशन पर वन्दे भारत ट्रेनों के सर्विस सेंटर के लिए शुरू कार्य 
संवाद न्यूज एजेंसी भटनी (देवरिया)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों के लिए अत्याधुनिक सर्विस सेंटर बनाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में खाली स्थान पर सर्विस सेंटर के लिए लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। गोरखपुर में तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन भी प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भटनी जंक्शन का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि यह पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में से एक है और यहां यात्री सुविधाओं के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का भी तेजी से विकास हो रहा है। गोरखपुर के बाद भटनी में रेलवे की जमीन पर्याप्त मात्रा है।
विज्ञापन

इसके अलावा भटनी रेलवे स्टेशन बिहार और वाराणसी रेल खंड को जोड़ता है। ऐसे में वंदे भारत जैसी हाईस्पीड और आधुनिक ट्रेनों के रखरखाव के लिए यहां विशेष साजो-सामान और तकनीकी टीम तैयार की जाएगी। गोरखपुर से होकर गुजरने वाले इस मार्ग पर तीसरी लाइन के बनने से रेल यातायात सुगम होगा और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे न सिर्फ यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि भटनी और आसपास के क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। रेलवे के इस फैसले से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि वंदे भारत के संचालन से भटनी क्षेत्र को राष्ट्रीय रेल नक्शे पर एक नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed