{"_id":"65ecacb63561437c820e8a43","slug":"valuation-of-up-board-copies-on-5-centers-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-121090-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म, 13 दिन में जांची जाएंगी पांच से छह लाख काॅपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म, 13 दिन में जांची जाएंगी पांच से छह लाख काॅपियां
Sun, 10 Mar 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
परीक्षा से मिली मुक्ति मिली तो हंसते हुए घर पहुंचे परीक्षार्थी, कुछ ने परिसर में ही खेली अबीर-गुलाल की होली
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। इस बार 13 दिन में लगभग पांच से छह लाख काॅपियाें की जांच होनी है। इसके लिए जिले में पांच केंद्र बनाए जा चुके हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विषयवार दो हजार से अधिक परीक्षकों की सूची तैयार की गई है। मूल्यांकन कार्य के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जाएगा।
जनपद में 22 फरवरी से प्रारंभ हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। इसमें 180 केंद्रों पर 1,29175 पंजीकृत परीक्षार्थियों में हाईस्कूल में 65,120 एवं इंटर में 64,055 रहे। नौ मार्च तक आयोजित परीक्षा के दौरान 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी इसमें अनुपस्थित रहे। समय से परीक्षा का परिणाम जारी हो सके, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद अब परीक्षा के समापन के बाद मूल्यांकन की तैयारियां में जुट गया है। इसके लिए 16 से 31 मार्च तक, जिसमें 24 से 26 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा, मूल्यांकन केंद्रों के निर्धारण के साथ ही विषयवार परीक्षकों की सूची बनाने सहित अन्य औपचारिकताएं भी विभाग की ओर से की जा रही हैं।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगा मूल्यांकन
जनपद के पांच केंद्रों में मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। इसमें इंटर की काॅपियों के लिए राजकीय इंटर काॅलेज देवरिया, एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया, बाबा राघवदास इंटर कॉलेज देवरिया एवं हाईस्कूल की काॅपियों के लिए अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना एवं लाल करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने खुद को तनावमुक्त महसूस किया, 345 रहे अनुपस्थित
बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन दोनों पालियों में कुल 354 परीक्षार्थियों ने इसमें भाग नहीं लिया। प्रथम पाली में हाईस्कूल के उर्दू में पंजीकृत 695 में 639 उपस्थित एवं 56 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर के फल एवं खाद्य संरक्षण विषय में पंजीकृत 317 में 298 उपस्थित एवं 19 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर की संस्कृत विषय में पंजीकृत 2585 में 2315 उपस्थित एवं 270 अनुपस्थित रहे।
स्पीकअप
बेकिंग का पेपर था। परीक्षा समाप्त होने के बाद तनावमुक्त महसूस हो रहा है। आगे स्नातक कर पुलिस भर्ती सेवा में जाने की तैयारी करनी है।
-आयुषी तिवारी, इंटर की परीक्षार्थी
अंतिम दिन फोटोग्राॅफी का पेपर था, जो अच्छा हुआ है। इंटर में अच्छे नंबरों से पास होकर पहले स्नातक करेंगे और इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटना है।
-शीलू कन्नौजिया, इंटर की परीक्षार्थी
कोट
बोर्ड परीक्षा के समापन के बाद अब विभाग काॅपियों का मूल्यांकन कराने की तैयारी में लग गया है। इसके लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर प्रधान परीक्षक, उपप्रधान परीक्षक सहित विषयवार परीक्षक की सूची बोर्ड को भेज दी गई है। बोर्ड से जो सूची आएगी उन्हें मूल्यांकन ड्यूटी में लगाया जाएगा। जिले में सभी अधिकारियों के सहयोग से नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई है।
-वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस