फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vaccination of 2.17 lakh adolescent begins

चिह्नित 2.17 लाख किशोरों का टीकाकरण आज से, तैयारियां पूरी

Sun, 02 Jan 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 2.17 lakh adolescent begins
चिह्नित 2.17 लाख किशोरों का टीकाकरण आज से, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

देवरिया। जिले के 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को सोमवार से कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इस उम्र वर्ग के 217487 किशोरों को लक्षित किया गया है। 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को द्वितीय डोज के 39 सप्ताह पूर्ण होने के बाद प्रिकाशन डोज तथा 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वालों को जिन्हें कोविड की दोनों वैक्सीन लग चुकी है, को बूस्टर डोज देने की तैयारी है। रविवार को डीएम एवं स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने तैयारियों पर चर्चा की।

विकास भवन सभागार में डीएम आशुतोष निरंजन एवं सीएमओ डॉ.आलोक पांडेय व एसीएमओ डॉ.सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे लाभार्थी जिनकी जन्मतिथि 2007 या इससे पहले की है, वे ही टीकाकरण के पात्र होंगे। इसके लिए ऑनलाइन, ऑफसाइट बुकिंग की जा सकती है। वैक्सीनेशन के लिए सीएचसी, पीएचसी तथा चिह्नित इंटर कॉलेजों को चुना गया है। अरबन देवरिया में छह, अरबन बरहज में एक और ग्रामीण क्षेत्र में 66 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। स्कूल जाने वाले ऐसे किशोर जिनके पास आधार नहीं होगा, उनकी स्कूल आईडी को मान्य किया जाएगा। 15 दिन के अंदर इस लक्षित समूह का वैक्सीनेशन पूरा कर लेने की कोशिश होगी। उन्होंने बताया कि राज्य व ग्लोबल स्तर पर कोरोना के नए वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। डेल्टा से इसकी संक्रमण दर अधिक है। ऐसे में सभी को जागरूक रहना चाहिए। भय का माहौल बनाने के बजाय मॉस्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग बनाने एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। बीमार व्यक्ति या गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन के संबंध में समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है, इन्हें तो टीकाकरण पहले कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी तक जनपद में 18 से ऊपर आयु वालों को 2281836 के सापेक्ष 1767666 को प्रथम डोज एवं 1228676 को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। जिले में कुल 1084397 कोविड टेस्ट किए गए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 10 हैं। नए वैरिएंट से निपटने के लिए आक्सीजन युक्त 505 बेड, पांच एलपीएम के 611 आक्सीजन कंसंट्रेटर एवं 10 एलपीएम के 219 कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। सात नए आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। साथ ही 62 वेंटीलेटर , 32 बाईपैप एवं आठ एचएफएनसी मशीन क्रियाशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed