{"_id":"6795438f1346f774650417db","slug":"uttarakhand-won-the-title-match-by-defeating-rudrapur-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-145657-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुद्रपुर को हरा उत्तराखंड ने जीता खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुद्रपुर को हरा उत्तराखंड ने जीता खिताबी मुकाबला
Sun, 26 Jan 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के डीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने रुद्रपुर को 1-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के सत्यम मैन ऑफ द सीरिज और संदीप को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। वहीं लीजेंड रुद्रपुर और पडरौना के बीच हुए मैच में रुद्रपुर विजयी रही। विजेता और उपविजेता टीम को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद और आनंद कुमार गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
शनिवार को खेले गए मैच के चौथे मिनट में ही उत्तराखंड के खिलाड़ी सत्यम साहनी ने गोल दागकर 1-0 से बढ़त ले ली। मैच की समाप्ति तक रुद्रपुर की टीम बराबरी के लिए जूझती रही, किन्तु असफल रही। उत्तराखंड की मजबूत रक्षापंक्ति को रुद्रपुर के खिलाड़ी भेद नहीं पाए। मैच में बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार अखण्ड सिंह को मिला। निर्णायक मकसूद आलम, मुस्तकीम और तुलसी रहे। इस अवसर पर तारकेश्वर विश्वकर्मा, रविकांत मणि, ओम प्रकाश जायसवाल, संजय यादव, राणाप्रताप सिंह, अरुण सिंह, सूरज सिंह, शिव जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्त, ई. करूणेश त्रिपाठी, मदन उपाध्याय, नंदलाल मद्धेशिया, मुरारी कन्नौजिया, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, नित्यानंद जायसवाल, प्रतीक सिंह मोनू आदि मौजूद रहे।