फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   urs celebrated

Deoria News: सैयद यासीन शाह की दरगाह पर परचम कुशाई के साथ उर्स का आगाज

Mon, 06 May 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
urs celebrated
फोटो समाचार...
विज्ञापन

दो दिवसीय 43वें सालाना उर्स में देर शाम झंडे की रस्म अदायगी हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। क्षेत्र के सेल्हरापुर में सैयद यासीन शाह की दरगाह पर 43वें सालाना उर्स का रविवार को परचम कुशाई (झंडे की रस्म) के साथ आगाज हुआ। दरगाह प्रमुख और मुरीद गणों ने पूर्व में लगे झंडे को उतारकर नए झंडे लगाए। देर शाम से शुरू उर्स का कार्यक्रम सोमवार और मंगलवार को दिन-रात तक चलेगा।
सेल्हरापुर में प्रसिद्ध सूफी संत सैयद यासीन शाह की दरगाह पर गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रविवार शाम को झंडे की रस्म के साथ उर्स की शुरुआत हुई। उर्स में दरगाह प्रमुख सैयद शकील अहमद शाह, सैयद मेहंदी हसन और सैयद नूर हसन शाह ने अपने मुरीद गणों के साथ झंडे की रस्म अदायगी की। इस दौरान झंडे को गुलाब समेत अन्य फूलों से सजाया गया था। रस्म के समय उपस्थित जायरीन के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दरगाह के कव्वाल अरमान भारती ने सैयद यासीन शाह की शान में कव्वाली डंका तो सैयद यासीन शाह का बजता ही रहेगा... हसनैन का यह परचम है लहराता ही रहेगा। प्रस्तुत कर समा बांध दिया। उर्स में बाहरी प्रांतों से जायरीन का आगमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

उर्स के आगाज के साथ दरगाह पर मेला भी लग गया है। रविवार शाम से लेकर मंगलवार तक यहां मेला लगा रहेगा। इसमें आसपास गांवों के हर धर्म के लोगों की भीड़ उमड़ेगी। परचम कुशाई के दौरान गद्दीनशीन सैयद शकील अहमद शाह उनके मुरीद गणों में पूर्व विधायक बरहज स्वामीनाथ यादव, रफिक अहमद, शैलेन्द्र कुमार यादव, पप्पू, अर्जुन चौहान, मैनुद्दीन और मनोज सिंह, खादीम, समसुद्दीन, सत्येन्द्र यादव, जितेन्द्र कुमार यादव और महंत यादव समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाने के अलावा बाहर से भी फोर्स मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed