फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uproot the anti-people BJP government

Deoria News: भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकें

Sat, 12 Apr 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uproot the anti-people BJP government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। प्रदेश के पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है।
किसान, नौजवान, व्यापारी और आमजन इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकें।
वह शनिवार को देवरिया धूस चौराहे के पास आयोजित सपा विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब सपा की सरकार बनेगी, तभी युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम होगा। किसानों के कर्जे माफ होंगे। गांव, गरीब और आम जनता की भलाई होगी। देश और प्रदेश में अमन-चैन कायम होगा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव रामप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की आंधी चल रही है। अगली सरकार पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनने जा रही है।
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने बैठक में एक स्वर से संगठन की मजबूती और एकजुट होकर पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
बैठक को पूर्व प्रमुख संजय कुमार मल्ल, उमेश नारायण शाही, बैजनाथ मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय, ओमप्रकाश यादव, मंजूर हसन, मुराद अली बेग आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान व संचालन भगवती मिश्रा ने किया। आयोजक मुकेश सिंह व राकेश राय ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed