फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uproar over non-payment of loan after depositing money in the name of the group

Deoria News: समूह के नाम पर रुपये जमा कराने के बाद ऋण न देने पर हंगामा, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 May 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uproar over non-payment of loan after depositing money in the name of the group
ठगी की शिकार महिलाएं पहुंची कोतवाली
जमा ऋण लेने पहुंची महिलाओं से समूह के कर्मचारी करने लगे आनाकानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के सीसी रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी ने समूह की महिलाओं से रुपये जमा कराया। सोमवार को कुछ महिलाएं जब ऋण लेने के लिए पहुंचीं तो वहां मौजूद कर्मचारी आनाकानी करने लगे। इस पर महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। कोतवाली पहुंची महिलाएं धरने पर बैठ गईं। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

शहर के रामनाथ देवरिया मोड़ पर एक फाइनेंस कंपनी ने समूह की महिलाओं से काफी रुपये जमा कराए हैं। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें समय से ऋण देने के लिए कहा गया था, लेकिन अब संस्था रुपये भी नहीं लौटा रही है और न ही ऋण दे रही है। सुबह जब वह रुपये वापस करने की मांग करने लगीं तो उनके साथ कर्मचारी झगड़ा करने लगे। यह देख करीब 20 की संख्या में महिलाएं शाम को कोतवाली पहुंच गईं और धरने पर बैठ गईं। कोतवाली पहुंची विमला, सुनीता, सरिता, कमलावती आदि ने बताया कि करीब 200 महिलाओं का पैसा संस्था हड़प गई है। अब मांगने पर नहीं दे रही है। इतना ही नहीं संस्था के कर्मचारी मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed