फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uproar over gas pipeline issue in Nagar Palika Board meeting

Deoria News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में गैस पाइपलाइन के मुद्दे पर हंगामा

Sat, 31 May 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Uproar over gas pipeline issue in Nagar Palika Board meeting
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अपनी बात रखते सभासद
सभासदों ने एक मत से जताई नाराजगी, जलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई मोहल्लों में घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी
विज्ञापन

सभासदों के गुस्से को देखते हुए ईओ ने गैस पाइप लाइन खोदाई करने वाली गाड़ी को खींचवा कर जलकल परिसर में खड़ा करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका बोर्ड की बैठक 10 एजेंडों को लेकर शनिवार को पंडित दीनदयाल सभागार के बापू भवन में अध्यक्ष अलका सिंह और ईओ संजय तिवारी के नेतृत्व में हुई। एक घंटे तक चली बैठक हंगामेदार रही। नगर क्षेत्र को विकास को गति देते हुए सभासदों ने नौ प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की, मगर सभासदों ने गैस पाइप लाइन खोदाई को लेकर हंगामा किया। सभासदों ने एक मत होकर खोदाई के दौरान कई वार्डों में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जताई और वार्डों से कूडा उठाने पर अपनी बात भी रखी। सभासदों की नाराजगी को देखते हुए ईओ ने लिपिक से गैस पाइप लाइन की खोदाई कर रही गाड़ी को खींचवा कर जलकल परिसर में खड़ी करने के निर्देश दिए।

बैठक शुरू होने के बाद रामगुलाम टोला पूर्वी की सभासद प्रियंका वर्मा ने वार्ड की समस्या उठाते हुए कहा कि वार्ड में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए नई सड़कों की खोदाई कर तहस-नहस कर दिया जा रहा है। कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क और फटे हुए पाइप की कीमत उन्हीं से वसूल की जाए।
विज्ञापन

उनकी बात का समर्थन करते हुए सिंधी मिल काॅलोनी के सभासद अमित मिश्रा ने कहा कि पूरे मोहल्ले में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई की गई है। इसके कारण गायत्री मंदिर, सोमनाथ मंदिर सहित कई जगह जलकल की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है और पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है। कई जगह जलकल के पाइप में गैस पाइप डाल दिए हैं। इसके कारण लोगों के घरों तक जलकल का पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से उनके एनओसी को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पगरा उर्फ परसिया के सभासद बृजेश ने कहा कि उनके वार्ड में कई नई सड़कें बनी हुई हैं। यदि गैस पाइप लाइन के लिए सड़क को तोड़ने आएंगे तो हम तोड़ने नहीं देंगे। आंबेडकर नगर वार्ड के सभासद ने आरोप लगाते हुए कहा कि भिखमपुर रोड के लोगों को चार माह से जलकल का पानी नसीब नहीं हो रहा है। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से चार माह का जल कर माफ करने के लिए कहा। सभासदों के एक स्वर विरोध की बात सुन कर अध्यक्ष और ईओ ने उनकी बातों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
..

ई-रिक्शा के लिए तीन तरह का नंबर प्लेट
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र में चल रहे ई रिक्शा चालकों को नई व्यवस्था के तहत तीन तरह का नंबर प्लेट प्रदान किया जाएगा। उनको सहुलियत देते हुए सदन ने कहा कि वह चाहें तो तीन महीने का तीन सौ, छह महीने का छह सौ, और बारह महीने का बारह सौ जमा कर सकते हैं। दानोपुर भटवलिया मुहल्ले में पेयजल योजना के लिए 1 करोड 19 लाख 91हजार रूपये की लागत से पेय जल योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।


...
इन पर मिली स्वीकृति
-ई रिक्शा चालकों से नई व्यवस्था के तहत लाइसेंस शुल्क।

-वार्ड नंबर पांच में पेय जल योजना के तहत पाईप लाइन विस्तार के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों में छोटे छोटे क्रासिंग ,नाली मरम्मत,आरसीसी स्लैब निर्माण कार्य।

-नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आरसीसी प्री -कास्ट बेंच लगाने के लिए स्वीकृति मिली।

-नगर क्षेत्र के मुहल्लों में आवासीय व प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाने के लिए आवासीय शुल्क 30 रुपये, प्रतिष्ठानों से 50 रुपये पर मुहर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed