फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Upper Primary School Panni without boundary, threat looms over the safety of children

Deoria News: बाउंड्री विहीन उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

Sun, 22 Feb 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Upper Primary School Panni without boundary, threat looms over the safety of children
लोटन। शिक्षा विभाग भले ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करता हो, लेकिन बीआरसी लोटन क्षेत्र का उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी की स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है। विद्यालय में चहारदीवारी नहीं है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व विद्यालय की बाउंड्रीवॉल गिर गई थी, लेकिन अब तक उसका निर्माण नहीं कराया गया। बाउंड्री न होने के कारण स्कूल परिसर पूरी तरह खुला पड़ा है। यह विद्यालय लोटन से सिकरी बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है, जिससे छुट्टी या मध्यावकाश के समय बच्चों के साथ किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बाउंड्री न होने से मवेशियों और अन्य पशु-जीवों का स्कूल परिसर में दिनभर आना-जाना लगा रहता है। इससे गंदगी फैलती है और कई बार मवेशी बच्चों व शिक्षकों पर हमला भी कर देते हैं। शिक्षकों ने भी स्वीकार किया कि खुले परिसर के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक फूलचंद कन्नौजिया, प्रमोद, दुर्गेश, राधेश्याम, ननकू, छविलाल समेत अन्य लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पहले विद्यालय के चारों ओर बाउंड्री थी, लेकिन किनारे लगे पेड़ों की नीलामी के दौरान कटान में बाउंड्री ध्वस्त हो गई। एक वर्ष बीतने को है, लेकिन अब तक निर्माण नहीं कराया गया। कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि पेड़ों की नीलामी के अलावा बाउंड्री निर्माण के लिए भी धन लिया गया, फिर भी कार्य नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है ताकि विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का शीघ्र निर्माण हो सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबूराम चौरसिया ने बताया कि पेड़ों की नीलामी से प्राप्त धनराशि सरकारी कोष में जमा करा दी गई है। जैसे ही विद्यालय को धन उपलब्ध होगा, बाउंड्री का निर्माण करा दिया जाएगा। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है और धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed