फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Up Board

यूपी बोर्ड : आज से 10 केंद्रों पर होगी अंक सुधार परीक्षा

Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Up Board
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए आयोजित अंक सुधार परीक्षा शनिवार से प्रारंभ होगी। यह छह अक्तूबर तक चलेगी। दिनभर डीआईओएस कार्यालय की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर से आए अपर सचिव विनोद कृष्ण ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया।
अपर सचिव ने बताया कि जिले के 10 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वायस रिकार्डर के बीच परीक्षा होगी। हर केंद्र जिले के कंट्रोल रूम से और डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम राज्य की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में परीक्षा की निगरानी के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व तीन सदस्यीय सचल दल का गठन किया गया है। अंक सुधार के लिए हो रही यह परीक्षा निर्धारित 10 केंद्रों पर होगी, इसमें 1561 से छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, एसडीएम बरहज संजीव कुमार यादव, एसडीएम भाटपाररानी ध्रुव कुमार शुक्ला व एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी को नोडल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा तीन सचल दल बनाए गए हैं। जो प्रथम व द्वितीय दोनों पालियों में केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

यह परीक्षा केंद्र किए गए हैं निर्धारित
राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, कस्तूरबा राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज देवरिया, श्री डीएन इंटर कॉलेज रुद्रपुर, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव गौरीबाजार, एएनडी इंटर कॉलेज पथरदेवा, बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, सुभाष इंटर कॉलेज भटनी, बीआरडी कृषक इंटर कॉलेज भाटपाररानी, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पिपरा मदन गोपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed