फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Unruly elements vandalized the clinic

Deoria News: अराजक तत्वों ने क्लीनिक में की तोड़फोड़

Sun, 16 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 16 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Unruly elements vandalized the clinic
रुद्रपुर। नगर के इमामबाड़ा चौराहा स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक पर अराजकतत्वों ने शनिवार की देर शाम जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने चिकित्सक से बदसलूकी की और बीच बचाव करने आए सहयोगी को गंभीर रूप से पीट दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक से मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। नगर के ललाटोली वार्ड निवासी डॉक्टर विजय प्रताप यादव इमामबाड़ा चौराहे पर बाल रोग देखभाल चिकित्सा सेवा केंद्र खोल रखे हैं। शनिवार की शाम अस्पताल पर दो युवक पहुंचे और चिकित्सक से मिलने की जिद्द करने लगे। अस्पताल पर सहयोगी मनीष राजभर ने उन्हें कुछ देर बाद मिलने को कहा, तो नशे में धुत युवक उग्र हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ करने लगे। बीच बचाव करने आए चिकित्सक को उन्होंने धक्का दे दिया। उन्होंने चिकित्सक के सहयोगी मनीष राजभर को जमकर पीटा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मौके पर लोगों ने डायल 112 को दी। पुलिस के पहुंचने पर अराजक तत्व मौके से फरार हो गए। हादसे में चिकित्सक के सहयोगी मनीष राजभर पिटाई से मौके पर बेहोश हो गए। लोग उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया । घटना को लेकर नगर के चिकित्सको ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed