फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Unopposed election on one post of Pradhan, voting will be held at three places

Deoria News: प्रधान के एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन, तीन जगह होगा मतदान

Wed, 12 Feb 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Unopposed election on one post of Pradhan, voting will be held at three places
देवरिया। जिले में ग्राम पंचायत के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदाें पर उप चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन हुआ। इसमें कुल पांच पर्चे वापस लिए गए, एक उम्मीदवार के नाम वापस लेने से प्रतापपुर छपरा में प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कुल पांच पर्चे वापस लिए गए अब ग्राम प्रधान के तीन पदों पर दस उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 19 फरवरी होगा। अब मतदान को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में तीन विकास खंडों में चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी की मृत्यु के बाद पद खाली चल रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 44 पद भी खाली हैं। पथरदेवा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंदीपट्टी के प्रधान गिरजा लाल श्रीवास्तव, बनकटा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहनपुर की प्रधान चंद्रदेई देवी व प्रतापपुर छपरा के प्रधान अजीत सिंह व रामपुर कारखाना ब्लाक क्षेत्र के सहबाजपुर की प्रधान गायत्री देवी तथा गोविंदपुर क्षेत्र के बीडीसी सरवन की आकस्मिक मौत हो गई थी। इन पदों पर उप चुनाव में प्रधान पद पर 16 लोगों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन

इसमें बनकटा ब्लाक के प्रतापपुर छपरा में दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें जोगिनी देवी पत्नी ध्रुव और कृष्णकांत पुत्र ध्रुव ने पर्चा भरा था। जोगिनी देवी के नाम वापस लेने से प्रधान रहे अजीत सिंह के भाई कृष्णकांत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी ब्लाक के सोहनपुर में आठ लोगों शिल्पा, सिंधु, आरती, पुष्पा, मुन्नी, राजकुमारी, रेनू, संगीता ने नामांकन किया। इसमें दो लोगों शिल्पा व सिंधु ने नाम वापस ले लिया है। यहां चुनाव मैदान में छह लोग हैं। पथरदेवा ब्लाक के मेंदीपट्टी में उपेंद्र और पंकज तथा रामपुर कारखाना ब्लाक के शहबाजपुर में तीन लोगों में एक सुनीता देवी ने नाम वापस लिया। यहां मीना देवी और यशोदा चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को नाम वापसी के बाद प्रतीक चिह्न आवंटित कर दिया गया, जिसे लेकर उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 19 फरवरी को प्रात: सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे, जबकि 21 फरवरी को ब्लाक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। वहीं रामपुर कारखाना ब्लाक क्षेत्र के खाली क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर किसी ने नामांकन नहीं किया है। इसके अलावा विकास ग्राम पंचायत सदस्य पद के 44 खाली पद खाली हैं। ै
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed