फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Unknown vehicle hits bike, wife dead, husband serious

Deoria News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Sun, 15 Dec 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hits bike, wife dead, husband serious
देसही देवरिया। हेतिमपुर मार्ग पर भुजौली इंटर कॉलेज के सामने शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति के साथ बाइक से घर जा रही पत्नी की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर के राजघाट थाने के ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले भीम सोनकर (48), पत्नी धनवता देवी (45) के साथ एक दिन पहले बाइक से कुशीनगर क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। शनिवार की शाम को चार बजे के करीब बाइक से दोनों घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

अभी वह महुआडीह थानाक्षेत्र के भुजौली इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई। भीम सोनकर बाइक लेकर बाएं तरफ गिर गए। पत्नी सड़क पर दाएं तरफ जा गिरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में टक्कर मारने वाले वाहन का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। इससे मौके पर ही धनवता की मौत हो गई। भीम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें हाटा पीएचसी भिजवाया।

वहीं बाइक के नंबर के आधार पर उनके घर का पता निकालकर गोरखपुर पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन हेतिमपुर चौकी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। उधर धनवता देवी के मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बेटे सुमित और बेटी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed