{"_id":"697fa67f5ea71296f30e96b8","slug":"union-budget-vision-of-smart-and-prosperous-farmer-for-agriculture-sector-deoria-news-c-208-1-deo1015-173903-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय बजट : कृषि क्षेत्र के लिए स्मार्ट और समृद्ध किसान की सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय बजट : कृषि क्षेत्र के लिए स्मार्ट और समृद्ध किसान की सोच
Mon, 02 Feb 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र के लिए स्मार्ट और समृद्ध किसान की सोच है। सरकार ने इस बार कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1,62,671 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। इसका सीधा फायदा जिले के करीब 4.60 किसानों को मिलेगा।
जिले में करीब 3.73 लाख हेक्टेयर भूमि पर खेती होती है। इससे करीब 4.60 लाख किसान जुड़े हुए हैं। ज्यादातर किसान छोटे और सीमांत प्रकृति के हैं। करीब 90 प्रतिशत लोग खेती पर आश्रित हैं। इतनी बड़ी आबादी के लिए सरकार की योजनाएं वरदान साबित होगी। इस बार के बजट में एआई आधारित प्लेटफार्म शुरू करने की घोषणा की गई है। इससे किसान अपने क्षेत्र की मिट्टी की सेहत से लेकर मंडी के भाव तक की जानकारी ले सकेंगे। इससे किसानों को काफी फायदा होगा।
खासकर नई पीढ़ी के पढ़े-लिखे नौजवान किसान इसके जरिए अपनी खेती से बेहतर आय कर सकेंगे। पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी की शुरुआत की गई है। इससे छोटे किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे।