फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Underpass in court, objection to ROB design...jam unchecked

Deoria News: अंडरपास ‘अदालत’ में, आरओबी के डिजाइन पर आपत्ति...जाम बेलगाम

Sun, 12 Apr 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Underpass in court, objection to ROB design...jam unchecked
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देवरिया। शहर के कसया ढाले पर जाम से निजात दिलाने की बहुप्रतीक्षित अंडरपास और ओवरब्रिज का मामला पेचीदगियों में उलझकर रह गया है।यहां प्रस्तावित अंडरपास जहां मुकदमेबाजी में फंस गया है, वहीं ओवरब्रिज (आरओबी) के डिजाइन पर रेलवे ने आपत्ति जता दी है। ऐसे में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल अधर में लटक गई है। कसया ढाला शहर के सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग में शुमार है। यहां से होकर हर दिन वैशाली सुपर फास्ट और बिहार संपर्क क्रांति समेत 40 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इसके चलते सुबह छह बजे से लेकर रात में 11 बजे तक फाटक बंद होता और खुलता रहता है।
सबसे अधिक समस्या सुबह 09 बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच होती है। क्योंकि इस वक्त दोनों तरफ से ट्रेन के अलावा मालगाड़ियों का भी आवागमन रहता है। ऐसे में ढाला बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे शहर दो हिस्सों में बंट जाता है।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, मरीजों को लेकर जा रहे परिजन और रोजमर्रा के कामकाज में लगे लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। करीब एक साल पहले पूर्वोत्तर रेलवे ने यहां अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू की थी। शुरुआती सर्वे और प्रस्ताव तैयार होने के बाद उम्मीद जगी थी कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इसी बीच जमीन और तकनीकी पहलुओं को लेकर मामला अदालत पहुंच गया, जिससे अंडरपास का काम शुरू ही नहीं हो पाया। बीते साल दिसंबर में इसके लिए बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ी थी, तब तक ओवरब्रिज का प्रस्ताव आ गया। इसके बाद अंडरपास का मामला शांत पड़ गया है। सदर विधायक की पहल पर प्रदेश सरकार ने जाम से निजात के लिए यहां ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी दे दी।

सेतु निगम की तरफ से 664 मीटर लंबे पुल के लिए डीपीआर शासन को भेजा, जिसे मंजूर कर लिया गया। इसमें रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे को और शेष दोनों तरफ सेतु निगम को निर्माण कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed