{"_id":"69fcd314dbbd1b5e28082e57","slug":"under-construction-drains-pose-a-problem-causing-traffic-jams-and-even-risk-of-accidents-deoria-news-c-208-1-deo1011-181231-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माणाधीन नाले बने मुसीबत,\nलग रहा जाम, हादसे का भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माणाधीन नाले बने मुसीबत, लग रहा जाम, हादसे का भी खतरा
Thu, 07 May 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर में सीसी रोड के किनारे हनुमान मंदिर से लेकर कतरारी मोड़ तक निर्माणाधीन नाला लोगों की मुसीबत का कारण बन गया है। करीब दो साल से नाले का निर्माण हाे रहा है, मगर काम पूरा नहीं हो पाया है। उमानगर मोहल्ले के पास क्रॉस पुलिया व नाला निर्माण के लिए सड़क पर गिराए गए सामान व बैरिकेडिंग के चलते इस रोड पर पूरे दिन जाम लगता रहा। खतरों के बीच से होकरस्कूली बच्चे निकल रहे थे। हनुमान मंदिर से कतरारी मोड़ तक बीच-बीच में नाला अधूरा है। जहां नाला बन गया है, वहां तक ऊपर स्लैब रखा है, मगर जहां काम अधूरा है, वहां न तो सुरक्षा के कोई उपाय किए गए हैं और न ही कोई ऐसा चिह्न ही लगाया है, जिससे लोग सतर्क हो सकें। उमा नगर निवासी राजेश कुमार सिंह, विनीत पांडेय आदि बताते हैं कि नाला अधूरा होने की वजह से घरों का पानी भी ठीक से नहीं निकल पा रहा है। जिस दिन बारिश होती है, उस दिन दिक्कत बढ़ जाती है। अगले दिन पंप लगाकर नाले में भरा पानी निकाला जाता है।
अभी रुका हुआ है नाले का बहाव : करीब दो मीटर गहरा और चौड़े नाले को कतरारी मोड़ से आगे कुर्ना नाला में जाकर गिरना है। नाले का काम जगह-जगह अधूरा होने के चलते अभी पानी का बहाव नहीं है। इस वजह से नाले में घरों का गंदा पानी भरा हुआ है। बारिश या किसी अन्य कारण से जब जगह-जगह गंदा पानी ओवरफ्लो की स्थिति में आता है तो निर्माण एजेंसी की तरफ से मोटर पंप लगाकर पानी को सड़क पर बहाया जाता है। इससे नाले की गंदगी सड़क पर फैलती है।