फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uncontrolled truck hits e-rickshaw, driver injured

Deoria News: बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक घायल

Fri, 10 Jul 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck hits e-rickshaw, driver injured
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर मुंडेरा बाबू चौराहे के पास बुधवार की शाम को बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी तरकुलवा भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के तमकुहीराज निवासी अजहर आलम (35) की ससुराल तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनहुला रामनगर में है।
वह ससुराल में रहकर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे वह घायल हो गए। हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी।
थाना प्रभारी अजहर अब्बास जैदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed