फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uncontrolled bus full of baratis overturned, six injured

देवरिया: बरातियों से भरी अनियंत्रित बस पलटी, छह घायल

Wed, 15 Feb 2023 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Wed, 15 Feb 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus full of baratis overturned, six injured
बरातियों से भरी अनियंत्रित बस पलटी, छह घायल

गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर मठिया माफी के समीप सोमवार देर रात बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में छह बराती घायल हो गए। सभी घायलों को सीएससी गौरी बाजार से रेफर किए जाने के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बीच सड़क से हटवाकर यातायात चालू कराया।

विज्ञापन


गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांकी गांव के बढ़ई टोला निवासी नंदकिशोर जायसवाल के लड़के की बरात सोमवार को गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के करजहां गई थी। द्वारपूजा, मंगलाचार, जयमाल के बाद दूल्हे के घर के लोग विवाह समारोह में व्यस्त हो गए। जबकि अधिकतर बराती भोजन के उपरांत घर लौटने के लिए बस में सवार हो गए।
विज्ञापन


बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। बरातियों से भरी यह बस रात्रि 11:30 बजे के आसपास रुद्रपुर रोड के मठिया माफी के समीप सड़क के बीचोबीच एक पुलिया के समीप बने गड्ढे में गिरकर अनियंत्रित हो गई। थोड़ी दूर जाने के बाद बस बीच सड़क पर पलट गई। संयोगवश उस समय कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में बस में सवार आकाश चौहान (17) निवासी चौरीचौरा, गोरखपुर, सुभाष यादव निवासी बांकी थाना गौरी बाजार, इसी गांव के मुद्रिका चौरसिया, कुल्लू चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया एवं गंगू निवासी ग्राम बांकी थाना गौरी बाजार घायल हो गए।


पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसआई महेंद्र मोहन मिश्र एवं राहगीरों ने सभी घायलों को सीएससी गौरी बाजार में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि मठिया माफी में बस पलटने की सूचना मिली है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed