{"_id":"670ee265954e9389a3040484","slug":"unaware-of-mothers-death-son-insists-on-calling-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-137709-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां की माैत से अंजान बेटा बुलाने की जिद पर अड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां की माैत से अंजान बेटा बुलाने की जिद पर अड़ा
Wed, 16 Oct 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के कुईयां गांव में दो दिन पूर्व घर में पंखा चलाने के लिए प्लग लगाते समय नितेश करंट की चपेट में आ गया। जिसे बचाने में उनकी मां भागमनी देवी की मौत हो गई है। 36 घंटे बाद भी नितेश मां की मौत से अनभिज्ञ है। परिजन भी उसे घटना की जानकारी देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
प्राइवेट अस्पताल केआईसीयू में भर्ती नितेश बार-बार मां को बुलाने की जिद कर रहा है, लेकिन उसे क्या पता कि मां उसे जीवनदान देते हुए स्वयं मौत को गले लगा चुकी है। कुईयां गांव निवासी रमेश चौहान की पत्नी भागमनी की मौत से गांव के लोग हतप्रभ हैं। वहीं उनका पुत्र नितेश बुरी तरह से झुलस गया है, जो देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। लोगों के अनुसार पढ़ाई के लिए नितेश बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था। इसी बीच करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसमें चिपक गया। उसकी चीख सुनकर मां भागमनी देवी दौड़ पड़ीं। बेटे को बचाने में वह भी करंट की जद में आकर बुरी तरह से झुलस गई थीं। भागमनी के मौत से नितेश अनजान है। वह अस्पताल में बार-बार अपनी मां को बुला रहा है। जिसे सुनकर लोग द्रवित हो जा रहे हैं, लेकिन कोई भी उसे मां के मौत के बारे में जानकारी देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। े