{"_id":"689a32bb992d51c5ca09e3a0","slug":"ultrasound-examination-started-in-medical-college-again-crowd-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-160637-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल काॅलेज में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू, लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल काॅलेज में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू, लगी भीड़
Mon, 11 Aug 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के अल्ट्रा सांउड केंद्र बैठे मरीज-
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाॅजिस्ट के आने पर सोमवार को अल्ट्रासाउंड की जांच शुरू हो गई। करीब 17 दिन बाद जांच चालू होने से मरीजों की भीड़ रही, जबकि मेडिकोलीगल के लिए भी काफी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे थे। रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश व न्यायालय कार्य से बाहर जाने की वजह से समस्या खड़ी हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच की निशुल्क सुविधा है, मगर रेडियोलाॅजिस्ट की कमी है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को जरूरत महसूस होने पर डॉक्टर अल्ट्रासाउंड जांच कराते हैं।
मेडिसिन, सर्जरी, बाल रोग सहित अन्य विभागों से करीब 70 से 80 मरीजों को जांच लिखा जाता है। इसके अलावा वार्ड और इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की भी जांच कराई जाती है। पुरुष अस्पताल में सिर्फ एक रेडियोलाॅजिस्ट हैं। वह 25 जुलाई को अवकाश पर चले गए थे। आने के बाद न्यायालय कार्य से जाना पड़ा।
इससे जांच ठप रही। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश पर जाने से दिक्कत आई थी।