{"_id":"6ad1239ae63df1aa8709d00a","slug":"two-youths-arrested-with-181-pouches-of-country-liquor-deoria-news-c-208-1-deo1033-194449-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देसी शराब के 181 पाउच के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देसी शराब के 181 पाउच के साथ दो युवक गिरफ्तार
Fri, 16 Oct 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए देसी शराब के 181 पाउच के साथ बिहार के सिवान जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी नौतन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई प्रतापपुर स्थित हदहदवा भवानी मंदिर के पास हुई। यहां से हसुआ गांव निवासी चंचल शर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी शराब के 91 पाउच बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई मिश्रौली में हुई, जहां खलवा गांव निवासी मुकेश कुमार को 90 पाउच देसी शराब के साथ पकड़ा गया।
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद