{"_id":"6abd52592bef784d840c0b18","slug":"two-women-made-off-with-a-womans-gold-earrings-deoria-news-c-208-1-deo1046-193156-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला के सोने के झुमके ले उड़ीं दो महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला के सोने के झुमके ले उड़ीं दो महिलाएं
Wed, 30 Sep 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खामपार/भाटपाररानी। भाटपार रानी थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी फुलेश्वरी पत्नी जवाहर प्रसाद बुधवार को बाजार करने और बैंक संबंधी काम से भाटपार रानी आई थीं। इसी दौरान दो महिलाओं ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया। दोनों महिलाएं उन्हें बीआरडी परिसर के पास ले गईं और उनके कान के सोने के झुमके और गले का मंगलसूत्र उतरवा लिया। इसके बदले महिलाओं ने उन्हें सोने जैसा दिखने वाला नकली सामान थमा दिया और वहां से भाग गईं।
घटना के बाद फुलेश्वरी देवी रोते-बिलखते मुख्य सड़क पर पहुंचीं। इसके बाद वह अस्पताल गेट के पास आईं। किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना भाटपार रानी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता से बातचीत कर मामले की जानकारी ली गई है। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें इस संबंध में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी कराई जा रही है। यदि घटना की पुष्टि होती है तो आरोपियों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।