फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two women arrested, members of both families fled home

Deoria News: दो महिलाएं गिरफ्तार, दोनों परिवारों के सदस्य घर छोड़कर भागे

Sat, 09 Aug 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two women arrested, members of both families fled home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में डीह की जमीन पर शौचालय निर्माण के लिए हुए विवाद में दरोगा मनीष सिंह की तहरीर पर दोनों पक्षों से सात लोगों पर दर्ज हत्या की कोशिश के केस के बाद दोनों परिवारों के सदस्य घर छोड़कर भाग गए।
हालांकि, शनिवार को पुलिस ने गांव के मोड़ से दोपहर करीब एक बजे दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश की। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पक्ष के सदस्य घर छोड़कर फरार ए हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चकिया शुक्ल गांव में राधेश्याम शुक्ला और पुरुषोत्तम शुक्ला पक्ष के बीच दरवाजे पर स्थित डीह की जमीन पर शौचालय निर्माण को लेकर करीब तीन सप्ताह से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई बार कहासुनी और मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि राधेश्याम शुक्ला की पत्नी राजकुमारी शुक्ला (45) पर मंगलवार और फिर बृहस्पतिवार को दो बार जानलेवा हमला हुआ। मंगलवार को हुए विवाद में राजकुमारी पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों का सिर्फ चालान किया।
आरोप है कि चालान के बाद छूटकर आने पर बृहस्पतिवार की सुबह फिर से दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान राजकुमारी को दरवाजे से उठाकर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। दरोगा मनीष सिंह की तहरीर पर थाने में राधेश्याम शुक्ला पक्ष से राजकुमारी शुक्ला, चाची स्नेहलता शुक्ला, सास अमरावती शुक्ला और दूसरे पक्ष से पुरुषोत्तम, उनकी पत्नी मुन्नी शुक्ला, बेटी नेहा शुक्ला और प्रीति शुक्ला के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने शनिवार दोपहर में चकिया शुक्ल गांव के मोड़ से एक पक्ष से स्नेहलता शुक्ला और दूसरे पक्ष से मुन्नी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा मनीष सिंह का कहना है कि दिन में कई बार दोनों आरोपियों के घरों सहित कुछ चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान दो महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है।
एक आरोपी राजकुमारी शुक्ला का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। बाकी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed