फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two trucks loaded with animals caught, 28 animals recovered, 13 smugglers arrested

Deoria News: पशुओं से लदे दो ट्रक पकड़े, 28 पशु बरामद, 13 तस्कर गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two trucks loaded with animals caught, 28 animals recovered, 13 smugglers arrested
देवरिया। पशु लदे दो ट्रक को रामजानकी मार्ग पर हाईडिल तिराहा पर लार पुलिस ने शनिवार की रात पकड़ा। ट्रकों से 28 पशु बरामद हुए, जबकि 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लार कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ रात में गश्त पर थे। पुलिस टीम रामजानकी मार्ग पर हाईडि्रल तिराहा पर संदिग्ध लोगों व वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच बिहार की तरफ से तेज गति से आ रहे दो ट्रकों पर पुलिस की नजर पड़ी। संदेह के आधार पर पुलिस ने ट्रकों को रोका। जब ट्रक में टाॅर्च जलाकर देखा तो ट्रक में पशु लदे थे। पुलिस कर्मियों ने दो ट्रकों को रोक लिया। प्रत्येक ट्रक में 14 - 14 भैंस लादी गई थी। पुलिस ने जब डॉक्टर द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, जिला प्रशासन की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र और आवश्यक दस्तावेज मांगे तो वे नहीं दे सके। पुलिस दोनों ट्रक को थाने लेकर चली गई। जबकि ट्रक में सवार मुकेश यादव निवासी ग्राम चैनपुर थाना सिसवन जिला सिवान (बिहार), अखिलेश कुमार सिंह निवासी ग्राम सिसवन थाना सिसवन जिला सिवान (बिहार), प्रभु कुमार यादव चैनपुर थाना सिसवन जिला सिवान (बिहार), ढोठा यादव निवासी ग्राम बंगरा कबारी थाना सिसवन जिला सिवान (बिहार) , राजेश यादव निवासी ग्राम असहनी थाना-रसुलपुर जिला सारण (छपरा) बिहार, कन्जन पाल निवासी ग्राम नसीरपुर नमईचा थाना अवरास जनपद उन्नाव (उप्र), उमेश पाल निवासी ग्राम नसीरपुर नमईचा थाना अवरास जनपद उन्नाव (उप्र), कप्तान सिंह यादव निवासी ग्राम भवानी खेड़ा थाना माखी जनपद उन्नाव, शुद्धि रैदास निवासी ग्राम भवानी खेड़ा थाना माखी, उन्नाव, शंकर यादव निवासी ग्राम सिसवन थाना सिसवन जिला सिवान (बिहार), धर्मेंद्र यादव निवासी सिसवन थाना सिसवन जिला सिवान (बिहार), सत्येंद्र यादव निवासी सिसवन थाना सिसवन जिला सिवान (बिहार), विरेंद्र बिंद निवासी ग्राम सिसवन थाना सिसवन जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार कर दिया गया। इस मामले में चौकी प्रभारी कुंदन पटेल की तहरीर पर 13 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed