फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two teenage girls who went to study are missing, kidnapping case

Deoria News: पढ़ने गई दो किशोरियां लापता, अपहरण का केस

Tue, 24 Dec 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two teenage girls who went to study are missing, kidnapping case
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ने वाली 14 साल की दो किशोरियां सोमवार को पढ़ने गई शाम तक घर नहीं लौटीं। इससे उनके परिजन परेशान हो गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के दो गांवों की दो किशोरियां शनिवार को क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रतिदिन की तरह समय से पहुंची। तीन बजे के करीब विद्यालय बंद होने के बाद वह दोनों अपने घरों को वापस नहीं पहुंची। एक साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गईं। कुछ घंटा बीतने के बाद दोनों के अभिभावक परेशान हो गए। विद्यालय के जिम्मेदारों से पूछताछ करने के बाद वह अपने रिश्तेदारों को फोनकर वहां उनके जाने के संबंध में जानकारी जुटाने लगे। देर रात तक उनका कहीं पता नहीं चला। उनके सहपाठी भी उस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके। दूसरे दिन सुबह दोनों किशोरियों के पिता थाने पहुंचे। अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की तहरीर देकर अपनी बेटियों को सकुशल वापसी कराने की गुहार लगाई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। रविवार को दोनों के घर और विद्यालय जाकर मामले की जांच-पड़ताल की। सोमवार को दोनों किशोरियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी। कुछ मिले अहम जानकारी के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी भी की। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ने गईं दो गांवों की दो किशोरियां घर नहीं लौटीं। उनके पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर उनकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed