{"_id":"6876a64af2a047ec9f0944e6","slug":"two-teams-of-visitors-coming-and-going-to-the-village-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158355-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो टीमें खंगाल रही गांव में आने व जाने वालों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो टीमें खंगाल रही गांव में आने व जाने वालों का ब्योरा
Wed, 16 Jul 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। धौला पंडित गांव निवासी पुरोहित राम आशीष पांडेय की हत्या के बाद एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार ने हत्या से पर्दा उठाने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। इनमें सर्विलांस, एसओजी व थाने की दो टीम शामिल हैं। दो टीम गांव व उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।
गांव में कब कौन आया और कौन बाहर गया, इसकी भी पुलिस जानकारी जुटा रही है, जबकि दो टीमें सर्विलांस व टॉवर लोकेशन की मदद से आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
गांव के लोगों का कहना है कि राम आशीष गांव में रविवार की शाम तक दिखाई दिए थे। इसके बाद घर चले आए थे।
सोमवार को वह पूरे दिन नहीं दिखे। मंगलवार की सुबह जब वह घर के बाहर नहीं निकले तो लोगों ने खुले दरवाजे को धक्का दिया तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। राम आशीष खून से लथपथ पड़े हुए थे।