फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two students found corona positive

छात्र और छात्रा मिले कोरोना पॉजिटिव, विद्यालय में हड़कंप

Wed, 15 Sep 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
two students found corona positive
छात्र और छात्रा मिले कोरोना पॉजिटिव, विद्यालय में हड़कंप
विज्ञापन

देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। मंगलवार को भलुअनी स्थित अभयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज के नौवीं के छात्र और भरोसा घर मिशन.क्रिश्चियन इंटर कॉलेज भागलपुर की 11वीं की छात्रा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और छात्रों की जांच में जुट गई। विद्यालय को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है।
मंगलवार को अभयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में छात्र पहुंचे। इसी बीच कक्षा नौवीं के एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना मिली। इससे विद्यालय प्रशासन सकते में आ गया वहीं, छात्रों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। खबर मिलने पर पीएचसी भलुअनी के डॉ. संदीप शाही के नेतृत्व मेें स्वास्थ्य विभाग की टीम अभयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज शिवधरिया पहुंची और कक्षा नौ के एक-एक छात्र की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय के सभी छात्रों की जांच करेगी। प्रधानाचार्य गोविंद यादव ने बताया कि छात्र की तबीयत खराब है। वह दो-तीन दिन से विद्यालय नहीं आ रहा था। जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्र के पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। कॉलेज को सैनिटाइज कराने और सोशल डिस्टेंसिंग के बीच कक्षा संचालन के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यहां के सभी छात्रों की कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसा घर मिशन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज भागलपुर की 11वीं की छात्रा के कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर कक्षा 11 के सभी छात्र-छात्राओं की एनटीपीसीआर जांच हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर में लार ब्लॉक कि सहियांगढ़ की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा ने 11 सितंबर को कोरोना जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीजीएम क्रिश्चियन इंटर कालेज के कक्षा 11 के सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed