{"_id":"64bd67b416d892b5370a2986","slug":"two-sides-fight-in-old-enmity-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-2126-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
पीड़ित का ही पुलिस ने शांतिभंग में कर दिया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बनकट बहादुरपुर गांव में रविवार सुबह शौच करके घर लौटते समय एक व्यक्ति काे पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने रास्ते में घेर लिया। इसके बाद उसे लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि मामले में पुलिस ने घायल को ही थाने में बैठा लिया और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
तहरीर में पीड़ित ओम प्रकाश यादव पुत्र रामायण यादव का आरोप है कि रविवार की सुबह वह शौच करने गया था। नहर के रास्ते घर लौट रहा था, इसी समय पहले से गोलबंद गांव के ही कुछ लोग रास्ते में घेर कर गाली-गलौज शुरू कर दिए। किसी तरह बचकर घर पहुंचा तो वह लोग लाठी, डंडा और धारदार हथियार से लैस होकर दरवाजे पर चढ़कर मारने-पीटने लगे। बीच बचाव करने गांव के लोग पहुंचे तो उन्हें भी मारने पीटने लगे और जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। पिटाई से उसके सिर और शरीर में चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि जब थाने पर तहरीर लेकर गए तो पुलिस उल्टे उसे ही थाने में बैठा ली। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दी। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में एक पक्ष के ओम प्रकाश यादव नामक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान किया गया है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी