{"_id":"64ce96b115fa7d94b50b9b04","slug":"two-people-injured-in-road-accident-referred-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-3297-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में दो लोग घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में दो लोग घायल, रेफर
Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए तरकुलवा सीएचसी भेजवाया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
थानाक्षेत्र के बालपुर गांव के रहने वाले रमाकांत सिंह (70 ) साइकिल से तरकुलवा बाजार करने जा रहे थे। सायं पांच बजे के करीब वे कनकपुरा मोड़ के पास पहुंचे थे कि देवरिया से कसया की ओर तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर सामने से ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पथरदेवा कस्बा निवासी रवि यादव (20) दोपहर एक बजे के करीब तरकुलवा से बाजार करके बाइक से घर लौट रहे थे कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया और वे बाइक लेकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद