{"_id":"68432fd621e9640c9602417a","slug":"two-people-injured-in-collision-between-bike-and-bicycle-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-155446-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक और साइकिल की भिड़ंत में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक और साइकिल की भिड़ंत में दो लोग घायल
Fri, 06 Jun 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। गढ़रामपुर-त्रिमुहानी मार्ग पर मठिया महावल कुटी टोला के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों सवार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भेजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सिसवा मुडीकटवा गांव निवासी अभिषेक राय (18) पुत्र रामचन्द्र राय देर शाम को महुआपाटन से कोचिंग कर साइकिल से घर लौट रहा था। वह मठिया महावल कुटी टोला के पास पहुंचा था। इस बीच सामने से बिना लाइट की बाइक से आ रहे थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी रमेश तिवारी (56) ने उसकी साइकिल में सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद