{"_id":"6a19dc3296ec7642520700d5","slug":"two-people-including-a-woman-died-due-to-lightning-deoria-news-c-208-1-deo1019-183113-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत
Sat, 30 May 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। आंधी-बारिश के बीच बिजली गिरने से शुक्रवार को एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में सुबह बारिश के दौरान खेत गए युवक पर बिजली गिर गई। इससे उसकी झुलसकर मौत हो गई।
जबकि, श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के टोला अहिवरन राय गांव में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर विवाहिता की मौत हो गई। खुखुंदू क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी राजदेव प्रसाद के दो बेटों में धर्मेंद्र प्रसाद बड़ा था। धर्मेंद्र सुबह करीब छह बजे खेत गया था। बारिश के दौरान वह महुआ के पेड़ के नीचे छिप गया।
इसी बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया। आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज देवरिया लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक पूना में पिता और छोटे भाई के पास रहकर मजदूरी करता था। डेढ़ माह पहले घर आया था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर लाने पर पत्नी विंदू देवी, मां दुरभतिया देवी और तीनों बच्चे शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे।
उधर, नरौली खेम गांव में श्रीकांत यादव की भैंस भी बिजली चपेट में आ गई। उसकी भी मौत हो गई। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
रामपुर बुजुर्ग संवाद के अनुसार, श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के टोला अहिवरन राय गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर विवाहिता की मौत हो गई। अहिवरन राय निवासी सुरजावती देवी (30) पत्नी राजेश गुप्ता शुक्रवार को घर के पास थीं, तभी उनके ऊपर बिजली गिर गई। परिजन गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी भाटपा रानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुरजावती नेउरहा गांव की रहने वाली थीं। दो दिन पहले मायके आई थीं। उसके छह माह की एक पुत्री है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।