फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two parties clashed over obscene behavior with an orchestra dancer

Deoria News: आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गंदी हरकत पर भिड़े दो पक्ष

Fri, 20 Feb 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over obscene behavior with an orchestra dancer
तरकुलवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी गांव में मंगलवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा में नर्तकियों से गंदी हरकत को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक लोगों को हिरासत में लेकर थाने गई। जहां विधि कार्रवाई के बाद दोनों लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कपट्टी में मंगलवार रात को एक टोले पर बरात आई थी। बरातियों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा आया था। द्वारपूजा के बाद आर्केस्ट्रा हो रहा था। आर्केस्ट्रा देखने गांव के दूसरे टोले के कुछ युवक गए थे। आर्केस्ट्रा के दौरान डांसर से अश्लील हरकत को लेकर दोनों टोले के युवकों में जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष के युवक दूसरे पक्ष के चार युवकों को मारपीट दिए थे। जिससे चारों युवकों को गंभीर चोटें आईं थीं। इस बीच बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के आसपास एक पक्ष के कुछ युवक बंजरिया चौराहे पर गए थे। इसकी सूचना पर दूसरे पक्ष के युवक गैंग बनाकर वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना को लेकर चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें थाने ले गई और दोनों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। दो लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed