फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two members of interstate thieves gang arrested

Deoria News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 21 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two members of interstate thieves gang arrested
एक बाइक और एक स्कूटी सहित अन्य उपकरण बरामद, सरगहना सहित पांच सदस्य पुलिस की पकड़ से हैं दूर
विज्ञापन

पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से लग्जरी वाहनों को चुराते थे सदस्य
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से लग्जरी वाहनों को चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एसओजी और कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो वाहन लिफ्टरों को चोरी की एक बाइक और एक स्कूटी सहित गिरफ्तार भी किया है। जबकि गिरोह के सरगना सहित पांच सदस्य पुलिस की पकड़ से दूर है। गिरोह का नेटवर्क प्रदेश सहित देश के कई प्रांतों में है, जो चोरी के वाहन खपाने का काम करता है।
शहर में हुई लग्जरी वाहनों की चोरी की वारदात के खुलासे में जुटे एसओजी प्रभारी सादिक परवेज को सोमवार रात जानकारी मिली जिले में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के कुछ सदस्य भुजौली कालोनी में मौजूद हैं। इस पर शहर कोतवाल राहुल सिंह और एसओजी प्रभारी मौके पर पहुंचे तो एक मकान से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके बैग में मौजूद उपकरणों को देख पुलिस ने पूछताछ की तो उनकी पहचान शेख मुबारक निवासी रमौली थाना शिकारपुर जनपद बेतिया, बिहार और मुजफ्फरपुर के महंत मनिहारी निवासी मनोज चौधरी के रूप में हुई। दोनों के पास से चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद हुई। उन्होंने गिरोह के सरगना सहित पांच अन्य आरोपियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरोह ने छह मार्च को रेलवे स्टेशन के पास से स्कार्पियो, तीन मार्च को कुशीनगर से स्कार्पियो, जनवरी माह में गरुणपार मोहल्ले से फार्च्युनर और भुजौली कॉलोनी से स्कार्पियो चुराया है। शेख मुबारक अभी चार माह पहले गोरखपुर जेल से छूट कर आया है।
विज्ञापन

--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश और दूर-दराज के प्रांत में चोरी के वाहनों को खपाता है गिरोह
देवरिया। लग्जरी वाहनों को पलक झपकते ही चुराने वाले गिरोह का सरगना खलीलुर्रहमना है। वह असम के बोगाई गांव जिले के मौलबी पाडा का निवासी है। गिरोह के अन्य सदस्यों में राम प्रताप सिंह ललार्क नार्थ ईस्ट असम, रवि प्रकाश निवासी बिसंभरपुर जनपद शिवहर बिहार और अन्य दो हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया आदि जनपदों से वाहन चोरी करने के बाद नागालैंड, असम, बंगाल प्रांत के अलावा म्यामांर, भूटान और नेपाल देशों में वाहनों को बेच देते हैं। जिले की कुछ गाड़ियों की लोकेशन नागालैंड और असम में मिली है। पुलिस उनकी बरामदगी का प्रयास कर रही है।

-----------------------------
पढ़ा लिखा नहीं, लेकिन काम ऐसा की इंजीनियर भी फेल
देवरिया। गिरोह के सदस्य शेख मुबारक ने बताया कि हम पढ़े लिखे नहीं है। बीएमडब्लू, क्रेटा सहित कोई भी लग्जरी वाहन महज पांच मिनट में अत्याधुनिक उपकरणों के सहारे में महज पांच मिनट लॉक खोलकर वाहन लेकर फरार हो जाते है। होटल में रहकर लोगों के दरवाजे पर खड़े वाहनों की रेकी करने के बाद रात में घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से एक्स टूल पैड, एक्स टूल का चार्जर, एक्स टूल स्कैनर डिवाइस, ईसीएम डिवाइस स्कैनर, डेरोडिंग मशीन (लग्जरी वाहनों का), जीपीएस जैमर बरामद किया है। जैमर लगा देने से वाहनों को जीपीसी लगाने होने के बाद भी ट्रैक नहीं किया जा सकता है।
-----------------------
वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया है। उनके पास ऐसे उपकरण बरामद हुए हैं, जो अत्याधुनिक हैं। आरोपी किसी भी लग्जरी वाहनों का पलभर में चाबी बना लेते थे। गिरोह ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरी हुए अन्य वाहनों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed