{"_id":"66f865ae4b04ca184307bc74","slug":"two-lakh-rupees-stolen-by-breaking-into-jewelery-shop-deoria-news-c-208-1-deo1004-136378-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आभूषण की दुकान में सेंध काटकर दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आभूषण की दुकान में सेंध काटकर दो लाख की चोरी
Sun, 29 Sep 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। आभूषण की दुकान में सेंध काटकर दो लाख रुपये के गहनों की चोरी हो गई। पुलिस पिकेट के पास हुई दुकान में चोरी से सनसनी मच गई। दुकानदार ने थाने पर तहरीर दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
शहर निवासी प्रिंस वर्मा ने देवरिया कसया मार्ग स्थित गौरा चौराहे पर आभूषण की दुकान खोल रखी है। चौराहे पर पुलिस पिकेट भी है। पिकेट और मेन रोड होने के बावजूद शुक्रवार की रात प्रिंस के दुकान में पीछे से सेंध काट लिया गया। दुकान में सेंध काटने से पहले अगल-बगल की दो दुकानों में भी सेंध काटने की कोशिश हुई। अन्य दोनों दुकानों में चोरी नहीं हुई। इससे साबित होता है कि बदमाश आसपास के ही रहे होंगे। प्रिंस के दुकान से दो लाख रुपये के गहना चुरा लिए। दोपहर में दुकानदार दुकान में पहुंचा। शटर खोलने पर जानकारी मिली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है।