{"_id":"64db5e094feea675fd0375b3","slug":"two-lakh-looted-by-shooting-operator-at-public-service-center-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे जन सेवा केंद्रों को बना रहे निशाना: गोली मारकर लूटे दो लाख, तलाश में जुटी पुलिस; आईजी ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरे जन सेवा केंद्रों को बना रहे निशाना: गोली मारकर लूटे दो लाख, तलाश में जुटी पुलिस; आईजी ने किया दौरा
Tue, 15 Aug 2023 04:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 15 Aug 2023 04:44 PM IST
सार
कटाई चौराहे पर सोमवार की दोपहर में अवधपुर निवासी कमलेश निषाद को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिया था। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
आईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया में आईजी गोरखपुर जे रविंद्र गॉड गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कटाई चौराहे पर मंगलवार को पहुंचे। उन्होंने सहज जन सेवा केंद्र पर संचालक को गोली मारकर लूटने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
आईजी ने बताया किस सहज जन सेवा केंद्र पर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। कटाई चौराहे पर सोमवार की दोपहर में अवधपुर निवासी कमलेश निषाद को गोली मारकर बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिया था।
इस घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। दोपहर में आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकानदार से जानकारी ली। पुलिस को आशंका है कि गोरखपुर मंडल में एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो गया है। जो जन सेवा केन्द्रों को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दे रहा है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।