फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two killed in road accident in deoria UP

Deoria: स्टंट दिखा रहे युवक को बचाने में अनियंत्रित हुआ ट्रक, दूसरी बाइक चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Mon, 11 Jul 2022 04:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jul 2022 04:37 PM IST
सार

एसओ टीजे सिंह ने बताया कि दो युवकों की मौत हो गई है। इसमें से कोई हेलमेट नहीं पहने था। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
two killed in road accident in deoria UP
देवरिया में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में बाइक स्टंट दिखा रहे एक युवक को बचाने के चक्कर में बकरीद की दावत खाने जा रहे दो युवक सोमवार को ट्रक की चपेट आ गए, जिससे बिना हेलमेट पहने दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


तरकुलवा थानाक्षेत्र के मुंडेरा बाबू गांव के रहने वाले आरिफ (18) पुत्र अनीश अंसारी और सूरज रावत (21) पुत्र हीरा रावत सोमवार को एक ही बाइक पर सवार होकर बकरीद की दावत खाने तरकुलवा की तरफ जा रहे थे। उनके आगे-आगे एक बाइक चालक स्टंट दिखाते हुए जा रहा था।
विज्ञापन


अभी वह लोग देवरिया-कसया राजमार्ग पर सोन्हुला रामनगर चौराहे के पास पहुंचे थे, इसी बीच आगे की बाइक के सामने एक ट्रक आ गया। ट्रक चालक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक के साइड की बॉडी से उसे ठोकर लग गई और वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और पीछे की बाइक उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसपर सवार सूरज और आरिफ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायल युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल रामकोला कुशीनगर जनपद के रामकोला क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। एसओ टीजे सिंह ने बताया कि दो युवकों की मौत हो गई है। इसमें से कोई हेलमेट नहीं पहने था। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed