फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two interrogated in case of snatching money from a teenager

Deoria News: किशोर से रुपये छीनने के मामले में दो से पूछताछ

Thu, 11 Sep 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two interrogated in case of snatching money from a teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। दुकान बंद कर घर जा रहे 16 वर्षीय किशोर पर हमला और रुपये छीनैती के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि, एक आरोपी फरार चल रहा है।
पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इधर, पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष सुलह-समझौते का दबाव बना रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर यौन शोषण के केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, नूनखार गांव निवासी ऋषि कुमार गुप्ता 10वीं का छात्र है।
विज्ञापन

वह घर की गृहस्थी चलाने के लिए दुकान पर भी रहता है। इन दिनों दुकान मालिक बाहर गए हैं। ऋषि सोमवार की शाम को खुखुंदू से दुकान बंद कर बिक्री के रुपये लेकर घर जा रहा था। आरोप है कि कुछ मनबढ़ों ने नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर पड़ौली गांव के पास उसे घेर लिया और बेल्ट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषि का कहना है कि एक बाइक पर तीन हमलावर सवार थे। पिटाई के बाद पाॅकेट में रखे 14700 रुपये छीनकर धमकी देते हुए भाग गए थे। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मारपीट की बात सामने आई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीसरा घर छोड़कर भाग गया है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

उधर, पीड़ित ऋषि का कहना है कि बुधवार को आरोपी पक्ष के परिवार वाले थाने पर आए थे। सुलह के लिए दबाव बना रहे थे। जब सुलह करने से इन्कार कर दिया तो यौन शोषण के आरोप में फंसाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed