{"_id":"634acb87145c6940bb2858ce","slug":"two-including-student-died-in-face-to-face-bike-collision-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छात्र सहित दो की मौत, तीन घायल, लोहरौली-विशुनपुरा मार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छात्र सहित दो की मौत, तीन घायल, लोहरौली-विशुनपुरा मार्ग पर हुआ हादसा
Sat, 15 Oct 2022 08:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Oct 2022 08:32 PM IST
सार
दोनों बाइक सवार चालक हेलमेट नहीं पहने थे। जिसके कारण दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस और ग्रामीण घटना के बाद यह कह रहे थे कि अगर दोनों हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के लोहरौली-विशुनपुरा मार्ग पर शनिवार की शाम को दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक छात्र और व्यवसाई की मौत हो गई, जबकि सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
बघौचघाट थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव निवासी अंकित गुप्ता (17) पुत्र सुग्रीव कक्षा 11वीं का छात्र था। शाम को वह गांव के ही आदित्य (16) पुत्र चंद्रिका और सूरज (16) के साथ एक बाइक पर सवार होकर पथरदेवा जा रहा था। अभी लोहरौली और विशुनपुरा गांव के बीच में पहुंचा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार यशवंत (27) पुत्र शाह और सूर्यदेव (65) निवासी विशुनपुरा से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक की टक्कर में सभी पांचों गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। सभी को परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अंकित और यशवंत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वाले यशवंत ने मोबाइल फोन की दुकान खोल रखी थी। वह मुकदमे की तारीख से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान
दोनों बाइक सवार चालक हेलमेट नहीं पहने थे। जिसके कारण दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस और ग्रामीण घटना के बाद यह कह रहे थे कि अगर दोनों हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती। इस घटना से हम सभी को सबक लेना चाहिए कि हेलमेट से जिंदगी बच सकती है। बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाना चाहिए।