{"_id":"6a2da153eeb85613ec0d33ed","slug":"two-groups-clash-over-a-dispute-involving-dancers-two-people-detained-deoria-news-c-208-1-deo1019-184439-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नर्तकियों के डांस करने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नर्तकियों के डांस करने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, दो हिरासत में
Sat, 13 Jun 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के अखनपुरा गांव में ब्रह्मभोज में मारपीट
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अखनपुरा गांव में ब्रह्मभोज में आर्केस्ट्रा के दौरान नर्तकियों के डांस करने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि नर्तकियां स्टेज पर डांस कर रही थी। इसी बीच दूसरी नर्तकी को बुलाने की बात को लेकर जितेंद्र गुप्ता और हरि ओम नारायण चौहान के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच मामला मारपीट में बदल गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि नर्तकियों के डांस करने को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।