फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two girl students who went to school missing, kidnapping case on unknown

Deoria News: स्कूल गईं दो छात्राएं लापता, अज्ञात पर अपहरण का केस

Wed, 09 Aug 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two girl students who went to school missing, kidnapping case on unknown
सलेमपुर। सहेलियों के साथ पढ़ने के लिए निकलीं दो छात्राएं लापता हो गईं। परिवार के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है। लापता युवतियों में एक स्नातक तो दूसरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। पुलिस मोबाइल लोकेशन से दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दो युवतियां कॉलेज जाने के लिए घर से निकलीं थीं। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों ने दोनों के कॉलेज छात्राओं के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बाद भी छात्राएं नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। लापता छात्राओं में एक का लोकेशन सोशल मीडिया के माध्यम से बेंगलुरु में मिला है। पुलिस मोबाइल की सीडीआर निकालकर लापता छात्राओं को ढूंढने में लगी है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल गई दो छात्राएं गायब हैं। केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed