{"_id":"6590654118cf98f5be0a4854","slug":"two-gic-teachers-became-spokespersons-in-bihar-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-16428-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जीआईसी की दो शिक्षिकाएं बिहार में बनीं प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जीआईसी की दो शिक्षिकाएं बिहार में बनीं प्रवक्ता
Sun, 31 Dec 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
एक शिक्षिका अपने ग्राम पंचायत की प्रधान भी हैंं
देवरिया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज की दो मानदेय शिक्षिकाएं बिहार प्रांत में प्रवक्ता के पद पर चुनी गई हैं। खास बात यह है कि इनमें से एक शिक्षिका अपने गांव की प्रधान भी हैं।
श्वेता मणि निवासी पुत्री दिनेश मणि त्रिपाठी का चयन जीव विज्ञान की प्रवक्ता के पद पर हुआ है। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित शिक्षक चयन परीक्षा के जरिए वह चुनीं गई हैं। जीआईसी में वह विद्यार्थियों को जीव विज्ञान विषय का अध्यापन कार्य कर रही थीं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा शहर के प्रेम जागृति विद्यालय से, बीएससी बीआरडी पीजी कॉलेज, एमएससी गोरखपुर विश्वविद्यालय से पास किया है। इसके बाद से ही वह राजकीय इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान विषय के छात्रों को पढ़ा रही हैं।
वहीं जिले के भागलपुर ब्लॉक कहांव ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान अमृता सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग के रसायन विज्ञान विषय के प्रवक्ता पद पर हुआ है। उनका चयन आयोग की ओर से आयोजित दूसरे चरण की पीजीटी शिक्षक चयन परीक्षा में हुआ है। चयन से पहले वह शहर के राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में मानदेय शिक्षिका के रूप में रसायन विज्ञान विषय का अध्यापन कार्य कर रही थीं। उनके चयन पर जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, प्रवक्ता असीम कुमार चौधरी, गोविंद सिंह, रमेश सिंह, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, ज्योति यादव ,मयंक मिश्रा ,अभिषेक शर्मा ,अमित साहनी, राजेश मणि आदि ने प्रसन्नता जताई है।