फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two employees clashed during duty, case registered

Deoria News: ड्यूटी के दौरान दो कर्मचारी आपस में भिड़े, केस दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two employees clashed during duty, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के कसया ओवर ब्रिज के समीप ड्यूटी कर रहे दो कर्मचारी आपस में भीड़ गए। जिसमें भाटपार रानी क्षेत्र के बड़का गांव के रहने वाले कर्मचारी घायल हो गए। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया गया। पीड़ित के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

भाटपार रानी क्षेत्र के बड़का गांव के रहने वाले विद्यासागर प्रसाद पुत्र सिंहासन प्रसाद शहर के एक कंपनी में कार्य करते हैं। शनिवार को वह अपने ड्यूटी पर थे। इसी बीच उसके साथ काम कर रहे छत्तीसगढ़ विलासपुर के रहने वाले सैफ मसूरी पुत्र फिरोज किसी बात को लेकर उलझ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पिटाई शुरू कर दी। जिससे विद्यासागर घायल हो गए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ विलासपुर गांव के रहने वाले सैफ मंसूरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed