{"_id":"62c2bb6d823ee2796b7ed381","slug":"two-cousins-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, बेंगलुरु में रहकर करते थे पेंटिंग का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, बेंगलुरु में रहकर करते थे पेंटिंग का काम
Mon, 04 Jul 2022 03:35 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Jul 2022 03:35 PM IST
सार
सड़क हादसे में रुद्रपुर के रहने वाले दो चचेरे भाइयों के मौत हो गई। हादसा रविवार की शाम करीब सात बजे हुआ। दोनों भाई बेंगलुरु के मारथली शहर में पेंटर का काम करते थे।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु में हुए एक सड़क हादसे में रुद्रपुर के रहने वाले दो चचेरे भाइयों के मौत हो गई। हादसा रविवार की शाम करीब सात बजे हुआ। दोनों भाई बेंगलुरु के मारथली शहर में पेंटर का काम करते थे। सोमवार की सुबह उनके मौत की खबर आते ही डाला गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से पूरा मंजर गमगीन हो गया।
विज्ञापन
डाला गांव के वीरेंद्र पाल का बेटा पन्ने लाल पाल (35 ) उनके सगे भाई सुभाष चंद्र पाल का बेटा कमलेश पाल (30) बेंगलुरु में पेंटर का काम करते थे। छह महीना पहले वह घर से कमाने गए थे। परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम दोनों चचेरे भाई बाइक से सब्जी खरीदने जा रहे थे कि एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। लोग इलाज कराने को उन्हें एक नजदीक के अस्पताल ले गए। अस्पताल में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर से डाला गांव में मातम पसर गया। युवक पन्ने लाल की मां गीता देवी और पत्नी माया देवी बेजार हो कर रोने लगी।
विज्ञापन
कमलेश की मां सुगरी देवी और पत्नी इंदू देवी मौत की खबर सुन बेहोश हो गई। दोनों मृतकों के पिता बुढ़ापे की लाठी का सहारा छीनने के बाद बदहवास देखें हो गए। मिलनसार किस्म के दोनों युवकों की मौत पर दरवाजे पर जुटी भीड़ की आंखें नम हो गई।
घर वालों ने बताया कि शव को गांव मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक पन्नेलाल के तीन बच्चे अभय, संध्या, अर्चना और कमलेश के दो बेटियां कृति और प्रीति हैं।