फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two corona cases founf, one died

दो नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत, 77 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Mon, 21 Feb 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
two corona cases founf, one died
दो नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत, 77 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन

देवरिया। रविवार को मात्र दो नए पॉजिटिव केस मिले। एक महिला की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 77 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। विकास खंड क्षेत्र रामपुर कारखाना की एक महिला वैक्सीन लगवाने के केंद्र पर पहुंची। जांच में संक्रमित मिली। उसके परिवार में पांच सदस्य हैं। बरहज ब्लॉक की एक महिला की तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंची। जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में चार लोग हैं। वहीं रामपुर कारखाना ब्लाक क्षेत्र की एक महिला को सांस की परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जांच में पॉजिटिव मिली। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। शुगर हमेशा बढ़े रहने के कारण वैक्सीन नहीं लगी थी। उनके परिवार में बारह सदस्य हैं।
62 लोगों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
जिले में 22599 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 22,292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 230 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 62 लोगों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। होम आइसोलेशन में 24 लोग रविवार को ठीक हुए हैं। अन्य जिलों के विभिन्न अस्पतालों में 15 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। रविवार को दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 77 हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed